Raibareli-युवक को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, ट्रैफिक पुलिसकर्मी बनी रही मूक दर्शक
मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब आठ बजे लोडर चालक समेत दो लोगों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। युवकों के साथ मारपीट, धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अमेठी जिले के जायस कस्बे का रहने वाला युवक लोडर लेकर जायस की तरफ जा रहा था। तभी सारस होटल के पास लोडर एक कार से जा टकरा गया। इतनी सी बात पर कार सवार लोग उसकी धुनाई करने लगे। इस दौरान एक युवक मारपीट का वीडियो बनाने लगा। कार सवार लोगों ने उसे भी पीट दिया।
सारस होटल के पास आधा घंटे तक हंगामा चला लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। कुछ देर बाद मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया था। दोनों पक्षों ने मामले में समझौता कर लिया है।



