रायबरेली-लकड़कट्टो के हौसले बुलंद नहीं कस पा रहा शिकंजा वन विभाग*

रायबरेली-लकड़कट्टो के हौसले बुलंद नहीं कस पा रहा शिकंजा वन विभाग*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

हरियाली पर चला आरा आखिर जिम्मेदार कौन


 गदागंज रायबरेली-क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान का मामला सामने आया है शुक्रवार की सुबह ग्राम सभा चंदई चरुहार गांव उसरी में बिना परमिट के नीम का हरा पेड़ काटे गए वही वन विभाग और प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम इस तरह के मामले में सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है जब सरकार पेड़ों की सुरक्षा और नए पौधारोपण पर करोड रुपए खर्च कर रही है नियमों के अनुसार बिना परमिट के पेड़ काटना एक अपराध है वही वन विभाग को पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन वन विभाग अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाने में असफल दिख रहा है जब इस मामले में वन क्षेत्रा अधिकारी रवि भारती से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फ़ोन उठाना मुनासिब नही समझा ।।