रायबरेली-पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर किया फलदार वा फूलदार वृक्षों का रोपण

रायबरेली-पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर किया फलदार वा फूलदार वृक्षों का रोपण

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


रायबरेली के ऊंचाहार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक अनूठी पहल की गई। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल के पास फलदार और फूलदार वृक्षों का रोपण किया।
शाहीन सुल्तान ने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई से गर्मियों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वृक्ष न केवल छाया और फल-फूल प्रदान करते हैं, बल्कि वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में राम अवतार, सलमान कुरेशी, गुड़िया, नगमा बानो, नसरीन बानो और मकसूद अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे। इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।