रायबरेली-इंडियन ऑयल द्वारा पेट्रोलियम संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजित

रायबरेली-इंडियन ऑयल द्वारा पेट्रोलियम संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजित
रायबरेली-इंडियन ऑयल द्वारा पेट्रोलियम संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजित

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


रायबरेली। पेट्रोलियम संसाधनों के संरक्षण एवं उनके विवेकपूर्ण उपयोग के उद्देश्य से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य जनता को पेट्रोलियम उत्पादों की महत्ता, सीमित उपलब्धता तथा ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान इंडियन ऑयल के प्रतिनिधियों ने पेट्रोलियम संरक्षण के विभिन्न उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईंधन की बचत न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वाहनों के सही रख-रखाव, अनावश्यक ईंधन खपत से बचाव, सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग तथा ऊर्जा दक्ष आदतों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। जागरूकता रैली में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र यादव,एड.शुभम द्विवेदी, ई. ऋचा प्रजापति,एड. सौरभ मिश्रा ने पेट्रोलियम संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाने का संकल्प जनता को दिलाया।कार्यक्रम के अंत में सभी को पेट्रोलियम संरक्षण की शपथ दिलाई गई और इंडियन ऑयल द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता रैली आयोजित करने की बात कही गई। जागरूकता रैली का आयोजन इंडियन ऑयल की ओर से  राशिद अत्तारी एवं शबनम निशा ने किया।