Raebareli:डलमऊ कस्बे में कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन सांसद सोनिया जी का।

Raebareli:डलमऊ कस्बे में कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन सांसद सोनिया जी का।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:चंद्रकेश मौर्य 



कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। देशभर से उन्हें जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं मिलना शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में डलमऊ कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने रायबरेली सांसद व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिन मनाया. जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के एक मात्र कद्दावर नेताओं में माने जाते है जो कांग्रेस पार्टी में सक्रियता के साथ पार्टी के हित में  अग्रसर रहते है क्षेत्र के गरीबों और शोषित समाज के बीच जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने रायबरेली की लोकप्रिय सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में बताया कि कांग्रेस के कार्यो की आलोचना आज  युवाओं और सत्तापक्ष के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वीयों का मुख्य हथियार बन चुका है आज युवाओं को जब ये बोला जाता है कि पिछली सरकारों ने देश मे क्या किया तो खूब ठहाके लगाकर हंसते है और कांग्रेस सरकार के विकास पर आंख बंद कर लेते है जबकि ये भटकाव की स्थित कही जाती है कि पिछली सरकारों के विकास को देखकर उसे अनदेखा करना ये निसंदेह चिंता का विषय है कार्यक्रम के दौरान ही बताया कि वर्तमान सांसद
सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्याग कर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी।सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों में सक्रिय राजनीति से किनारा कर लिया है। देश के लिये गांधी परिवार ने क्या किया, कितनी बड़ी कुर्बानिया दी ये किसी को बताने की आवश्यकता नही है ये इतिहास में दर्ज है जो किसी की आलोचना से मिटने वाला नही है  वर्तमान समय मे उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में राकेश जायसवाल, जगदीश यादव, शिवपूजन, रितिक जायसवाल, विक्रम सोनकर ,पिंटू आदि सैकड़ों युवा उपस्थित रहे.