रायबरेली-पाली गांव में किसानों पर आफत, 50 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न

रायबरेली-पाली गांव में किसानों पर आफत, 50 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महराजगंज रायबरेली। विकास खंड क्षेत्र के पाली गांव में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। महराजगंज रजबहा में अचानक अधिक पानी आ जाने के कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया। जिससे करीब 50 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। किसानों ने बताया कि रजबहा में पानी का स्तर अचानक बढ़ने से खेतों में पानी घुस गया। खेतों में कई दिनों तक पानी भरे रहने से गेहूं की फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि रजबहा में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और फसल नुकसान का आकलन कर उन्हें मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी नहीं निकाला गया तो नुकसान और भी बढ़ सकता है।