रायबरेली - कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष के पिता का आकस्मिक निधन

रायबरेली - कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष के पिता का आकस्मिक निधन
रायबरेली - कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष के पिता का आकस्मिक निधन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647


बछरावां, रायबरेली- विकास क्षेत्र के अंतर्गत दोस्तपुर ग्राम सभा निवासी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी द्वारा प्रदान किए गए अनेकों पदों पर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके वर्तमान ब्लॉक उपाध्यक्ष नीरज अवस्थी के पिता काशी नरेश अवस्थी का शनिवार सुबह 76 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली तो शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके निज आवास पर ताता लग गया। विदित हो कि काशी नरेश अवस्थी कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय कद्दावर नेताओं में थे, उनके दुखद निधन पर प्रेमानंद चतुर्वेदी, रमेश शुक्ला, अविनाश चंद्र बाजपेई, गोवर्धन प्रसाद मिश्र उप प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षक नवोदय विद्यालय, अवधेश चौधरी, रमाकांत मिश्रा, पलटूदास, सतीश सिंह, राम प्रसाद अवस्थी, संजय सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ो की संख्या में आम जनमानस ने शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही साथ उनके अंतिम संस्कार के समय अंत्येष्टि स्थल पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोगों का हुजूम मौजूद रहा।