रायबरेली-डेयरी में अराजक तत्वों ने मचाया उत्पात

रायबरेली-डेयरी में अराजक तत्वों ने मचाया उत्पात

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली- जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के दूलागंज में बीती रात अराजक तत्वों ने एक डेयरी में जमकर उत्पात मचाया। अज्ञात लोगों ने डेयरी के अंदर घुसकर काउंटर, कुर्सियों समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी, जिससे हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
घटना की पूरी वारदात डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में कुछ युवक दुकान के अंदर घुसते और सामान को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। सुबह जब दुकान संचालक मौके पर पहुंचे तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए।
पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भदोखर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
दुकानदार ने अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा