समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये हैं पूरा मामला !
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को रविवार सुबह हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने मनीष पर ट्विटर हैंडल के जरिये अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया हैं। उन टिप्पणियों के चलते उन पर हजरतगंज कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज थे।
मनीष जगन की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी समाजवादी पार्टी की ओर से दी गई। आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया कि, ‘सपा के कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक हैं! आगे उसमें लिखा सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।’



