रायबरेली-2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा सरकार बनेगी-वीरेन्द्र कुमार तिवारी

रायबरेली-2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा सरकार बनेगी-वीरेन्द्र कुमार तिवारी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊँचाहार-रायबरेली-लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तर प्रदेश में मिशन 80 को पूरा करने के लिए भाजपा ने कमजोर बूथों पर कमल खिलाने की रणनीति बनाई है, इसी के तहत भाजपा संगठन द्वारा बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है, बूथ सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत बूथ सत्यापन 1अप्रैल से 5 अप्रैल तक संगठन द्वारा चलाया जा रहा है, सशक्त बूथ के निर्माण के लिए सर्व स्पर्शी सशक्त बूथ समिति बनानी होगी। उक्त बातें आज यूपी०सी०एल०डी०एफ० के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन व प्रभारी श्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामदेव पाल की अध्यक्षता में रायबरेली जिले के ऊंचाहार विधानसभा में भाजपा रोहनिया मण्डल के शक्ति केंद्र उमरन के ग्राम गौसपुर में, भाजपा ऊंचाहार मंडल के शक्तिकेंद्र कंदरावां के ग्राम कंदरावां में, भाजपा जगतपुर मण्डल के शक्तिकेंद्र खजुरी के ग्राम खजुरी में, भाजपा दीनशाह गौरा मण्डल के गौरा हरदों के ग्राम गौरा हरदों में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठकों में कहीं।
         उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 1.63 लाख बूथों में से करीब 1.24 लाख बूथों पर जीत हासिल की थी, संगठन का मानना है शेष 39 हजार में 24 हजार बूथ ऐसे हैं जहां पर यदि मेहनत की जाए तो परिणाम बदल सकता है, इसी लिए संगठन की योजनानुसार बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। 
       श्री तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क, संवाद कर इन कमजोर बूथों पर कमल खिलाने का काम करना है, इन कमजोर बूथों पर सशक्तीकरण अभियान चलाकर पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण अन्न योजना, मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना, आयुष्मान योजना सहित योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करना है साथ ही लाभार्थियों को बताना है जिन योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है या मिल रहा है वह पीएम मोदी के कारण मिला है, योजनाओं का आगे भी लाभ लेने के लिए 2024 में फिर मोदी सरकार का बनना आवश्यक है। 
      उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक लगातार किसी ना किसी कार्यक्रम के जरिए पार्टी सक्रिय रहेगी और बूथ स्तर पर लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ने का काम करना है, साथ ही बूथ समिति में क्षेत्र की प्रमुख जातियों के सदस्यों को शामिल करने के साथ वहां के प्रभावशाली लोगों से भी लगातार संपर्क बनाये। आज की बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठकों में ऊंचाहार विधानसभा बूथ सत्यापन प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह, विधानसभा संयोजक श्री जितेन्द्र सिंह, श्री अभिलाष कौशल, रोहनिया भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री गुड्डू यादव, ऊंचाहार भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पवन सिंह, जगतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विनायक प्रताप सिंह, दीनशाह गौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग मिश्रा सहित शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र बूथ सत्यापन प्रमुख सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।