रायबरेली - जनपद में 32 गेहूँ क्रय केन्द्र स्थापित: डीएम

रायबरेली - जनपद में 32 गेहूँ क्रय केन्द्र स्थापित: डीएम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- अमन श्रीवास्तव 
मो०न०:- 81155983620

रायबरेली- रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार जनपद रायबरेली में क्रय एजेंसी खाद्य विभाग के 27 तथा भा0खा0नि0 के 05 प्रेषित प्रस्तावों के अनुसार 32 गेहूँ क्रय केन्द्रों को खोले जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके अनुसार तहसील सदर के ब्लाक राही में 06 एवं ब्लाक सतांव में 01 एवं ब्लाक हरचन्दपुर में 03 गेहूँ क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। इसी प्रकार तहसील महराजगंज के ब्लाक महराजगंज 07, ब्लॉक शिवगढ़ 01, तहसील/ब्लाक लालगंज में 02, तहसील/ब्लाक ऊँचाहार में 04, तहसील/ब्लाक डलमऊ में 02, तहसील/ब्लाक सलोन में 03, ब्लाक डीह में 01 एवं ब्लाक छतोह में 02 गेहूँ क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ खरीद से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से पूर्ण कराते हुए शासनादेशानुसार/नियमानुसार समस्त कार्यवाही ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें।