रायबरेली सड़क पार कर रही बालिका को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां- मौरावां मार्ग पर बुधवार दोपहर सुवंशखेड़ा, इचौली गांव के पास सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बालिका को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विदित हो कि सुवंशखेड़ा, इचौली निवासी आठ वर्षीय आस्था पुत्री हनुमान सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बछरावां-मौरावां मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में आस्था को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बालिका को उपचार के लिए सीएचसी बछरावां ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

rexpress 