Raibareli-विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा विभिन्न मार्गों से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Raibareli-विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा विभिन्न मार्गों से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा कस्बे के रामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारे लगाते हुए विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली निकाली गई और लोगों को देश प्रेम का संदेश दिया गया। भारत आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। नगर के समस्त लोगों के घरों पर तिरंगा लहराता हुआ दिखाई पड़ रहा है। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं व नगर के सभी नागरिकों ने बड़े ही उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से आचार्य नगर, बेहटा चौराहा, अंबेडकर मार्ग होते हुए बीरा पासी चौराहा होते हुए गुरबक्श गंज चौराहे में यात्रा समाप्त की गई। इसके बाद प्रांतीय उपाध्यक्ष रामगोपाल त्रिपाठी ने कहा कि हम सनातन भारत राष्ट्र के अंग भूत घटक जन्म-जन्मांतर से इसके ॠणी हैं। 14 अगस्त 1947 को भारत माता के छलपूर्ण विभाजन को अस्वीकार करते हुए संकल्प लेते हैं कि स्वयं को इसकी अखंडता को पुनः स्थापित करने के लिए न्योछावर करेंगे और अपनी शास्त्रीय मान्यता के अनुसार बार-बार जन्म लेकर इसके पुनः अखंड स्वरूप के स्थापित होने तक यह काम जारी रखेंगे। इसके बाद नगर के सभी लोगों ने भारत माता की भव्य आरती की। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष रामगोपाल त्रिपाठी, बजरंग दल के जिला संयोजक योगेंद्र शुक्ला, नगर संयोजक अंश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप पांडे, चंद्र प्रकाश पांडे, कैलाश बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, जिला मंत्री नीरज, पंकज पांडे, जिला कोषाध्यक्ष रूपेश अवस्थी, नगर अध्यक्ष रमाशंकर वाजपेई, नगर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, रमेश सिंह, केसी गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता, महेश त्रिवेदी, शशांक दीक्षित, सुमित, मोहित, समीर, देवेश शुक्ला, पिंकू त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।