रायबरेली-राइजिंग चाइल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मचाई धूम

रायबरेली-राइजिंग चाइल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मचाई धूम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


बच्चों की मुस्कान और उनका सर्वांगीण विकास ही विद्यालय की प्राथमिकता : अरविंद श्रीवास्तव

रायबरेली। बाल दिवस के अवसर पर शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में बच्चों के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर में दिनभर हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। विद्यालय का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को भी प्रोत्साहित किया जाए। बच्चों की खुशी और उनका सर्वांगीण विकास ही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने बच्चों को उपहार भेंट कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी और उनका सर्वांगीण विकास ही विद्यालय के सबसे बड़ी उपलब्धि है, उन्होंने कहा कि बचपन जीवन का सबसे अनमोल समय होता है। बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज के बच्चे ही कल के सशक्त, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। उन्होंने बच्चों से खूब मन लगाकर पढ़ने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। बच्चों ने 'बम-बम बोले', 'नन्हा मुन्ना राही हूं'', 'बच्चे मन के सच्चे'और 'कर हर मैदान फतेह' जैसे लोकप्रिय गीतों पर शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर बाल दिवस का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्रनाथ हरि, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सावन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।