रायबरेली के युवा भाजपा नेता सौरभ यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
भाजपा पिछड़ा मोर्चा अवध क्षेत्रीय कार्यसमिति में बने सदस्य, समर्थकों में खुशी की लहर
रायबरेली-भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा पिछड़ा मोर्चा की अवध क्षेत्रीय कार्यसमिति में रायबरेली के युवा भाजपा नेता एडवोकेट सौरभ सिंह यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने से रायबरेली जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
एडवोकेट सौरभ सिंह यादव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यशैली, युवाओं के बीच सक्रियता और पार्टी के कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता का सम्मान माना जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री प्रकाश पाल जी तथा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नीरज कटियार जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
एडवोकेट सौरभ सिंह यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों, संगठन के सम्मानित नेताओं, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
एडवोकेट सौरभ सिंह यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर रायबरेली सहित अवध क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल संगठनात्मक भविष्य की कामना की।

rexpress 