रायबरेली-अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का आज दौरा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा का आज रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र में दौरा प्रस्तावित है। सांसद अपने भुएमऊ स्थित आवास पर जनता एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद रायबरेली संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जनसंपर्क करेंगे।
सांसद किशोरी लाल शर्मा का ब्लॉक छतोह के नसीराबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां सांसद निधि से निर्मित आठ इंटरलॉकिंग संपर्क मार्गों का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम राजीव गांधी की प्रतिमा के समीप आयोजित किया जाएगा। इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
नसीराबाद में विकास कार्यों की सौगात देने के बाद सांसद किशोरी लाल शर्मा अमेठी संसदीय क्षेत्र में भी भ्रमण करेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है।

rexpress 