Raibareli-भाजपा युवामोर्चा के पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा रैली।*

Raibareli-भाजपा युवामोर्चा के पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा रैली।*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-शिवम त्रिवेदी*
*मो०8423408484*


रायबरेली-आज़ादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए आज रायबरेली में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली है। महाराजगंज स्थित नव निर्मित भाजपा कार्यालय से चलकर यह यात्रा शहर के डिग्री कालेज चौराहे पर समाप्त हुई। राज्य मंत्री सुरेश राही और और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी की अगुवाई में निकली यात्रा के दौरान सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए भाजपा  कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे भी लगाते रहे। इस दौरान राज्य मंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर निकली यह यात्रा भ्र्ष्टाचार को समाप्त करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत घर घर झंडा लगाने से राष्ट्र भावना जागृत होगी। राष्ट्र भावना जागृत होने से लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम बढ़ेगा और इस तरह  भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगेगी।