रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक महिला सहित सात अंतर्जनपदीय घंटा चोर गिरफ्तार

रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक महिला सहित सात अंतर्जनपदीय घंटा चोर गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-




रायबरेली-जनपद की पुलिस ने  एक बार फिर जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के नेतृत्व में मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। कार्यवाही के दौरान एक बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ भी हुई। पुलिस के अनुसार, गैर जनपद के बदमाशों ने रायबरेली के दो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न मंदिरों को निशाना बनाया। गिरोह के सदस्य गूगल लोकेशन के जरिए मंदिरों तक पहुंचते फिर वहां से घंटे चोरी कर निकल जाते। गिरोह ने हाल ही में जगतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर से घंटे चोरी किए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 क्विंटल 13 किलो मंदिर के घंटे और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। पूछताछ में ये भी सामने आया कि बदमाश गूगल लोकेशन के माध्यम से मंदिरों की पहचान कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जगतपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों को ऊंचाहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गोविंद सिंह, मोनू भदोरिया, आबिद, आनंद कुमार गिरी, बब्बू सिंह, सुनील कुमार एवं एक महिला सुमन शामिल है। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के अनुसार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इन लोगों ने उन्नाव व कानपुर जिले में भी मंदिरों से घंटे चोरी किए हैं।