रायबरेली- NTPC आवासीय परिसर में सरस्वती विद्यालय में पुलिस नें छात्राओं को दी सुरक्षा वा हेल्पलाइन की जानकारी

रायबरेली- NTPC आवासीय परिसर में सरस्वती विद्यालय में पुलिस नें छात्राओं को दी सुरक्षा वा हेल्पलाइन की जानकारी

-:विज्ञापन:-


     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार- रायबरेली-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऊंचाहार कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र की एनटीपीसी के आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर में छात्राओं को नारी सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि तकनीकी विकास के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से बातचीत या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना जोखिम भरा हो सकता है। छात्राओं को समझाया गया कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन दुर्व्यवहार करता है, फर्जी अकाउंट से परेशान करता है या धमकी देता है, तो इसकी शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, नारी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इनमें 1090 (वुमन पावर लाइन), 1098 (बाल संरक्षण हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा) शामिल हैं। पुलिसकर्मियों ने जोर देकर कहा कि किसी भी आपात स्थिति में बिना देर किए इन नंबरों पर संपर्क करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के मूलभूत गुर भी सिखाए गए, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रख सकें। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि बेटियों और महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य है।

इस पहल पर छात्राओं ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए मिली जानकारी उनके लिए बेहद उपयोगी है और इससे वे सोशल मीडिया पर अधिक सतर्क रहेंगी। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कोतवाली पुलिस भी विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। पूरे ऊंचाहार में वाहनों पर लाउड स्पीकर से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 
इस दौरान स्कूल प्रबंधन समेत कोतवाल संजय कुमार, चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक वागीश मिश्रा, उपनिरीक्षक मोहन सिंह मुख्य आरक्षी रमेश चन्द्र, आरक्षी महेश, रिशांत, नितिन महिला आरक्षी प्रवेश रघुवंशी,