Raibareli-समाजसेवी स्व डॉ शीतला बक्स की स्मृत में गरीबों को कंबल वितरित किया गया।

Raibareli-समाजसेवी स्व डॉ शीतला बक्स की स्मृत में गरीबों को कंबल वितरित किया गया।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय
मो. 945 1130 505

सलोन- समाजसेवी स्वर्गीय डॉक्टर शीतला बक्स सिंह की स्मृति में उनके पैतृक निवास बसंतपुर में गरीब असहाय लोगों को कंबल व साड़ी वितरित की गई। मंगलवार को करहिया बाजार क्षेत्र के बसंतपुर गांव में समाजसेवी स्वर्गीय डॉक्टर शीतला बक्स सिंह की स्मृति में कंबल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडे  व इस कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख आजाद सिंह ग्रामीण बैंक पूर्व शाखा प्रबंधक विनोद सिंह द्वारा सामूहिक रूप से क्षेत्र के दर्जनों गांव के गरीब असहाय वृद्ध 300 लोगों को कंबल व 100 महिलाओं को साड़ी वितरित किया। कंबल वितरण करते हुए मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ने कहा कि इस सर्दी के मौसम में गरीबों के ठंड को दूर करना बहुत बड़ा पुण्य का काम है। इसी तरह समाज के अन्य संभ्रांत लोग भी गरीबों की मदद में आगे आएं। कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत अनेक लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर नूरुद्दीनपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, रिंकू सिंह प्रमोद सिंह समेत क्षेत्र के कई प्रधान व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।