रायबरेली-दो बाइकों के आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

रायबरेली-दो बाइकों के आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर नंदाखेड़ा गांव के पास बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे के आसपास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार अभिलाष पुत्र शारदा प्रसाद निवासी अटौरा बुजुर्ग थाना गुरुबक्शगंज अपनी बाइक पर सवार होकर बछरावां से गुरबक्शगंज की तरफ जा रहे थे, वही दूसरे बाइक सवार रितेश कुमार पुत्र सोमनाथ उम्र 17 वर्ष अपने साथी सूरज पुत्र शंकर उम्र 25 वर्ष निवासीगण ठकुराइन खेड़ा थाना लालगंज अपनी बाइक से गुरबक्शगंज से बछरावां की तरफ आ रहे थे, जैसे ही दोनों बाइके नंदाखेड़ा गांव के मुख्य चौराहे के करीब पहुंची, तभी तेज रफ्तार होने के चलते दोनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, वहीं उन बाइको पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान अभिलाष और रितेश को मृत घोषित कर दिया गया है। वही सूरज की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।