रायबरेली-कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

रायबरेली-कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव बाईपास चौराहे के निकट एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अधेड़ धीरेंद्र बहादुर पुत्र अवधेश कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी पश्चिम गांव अपनी बाइक पर सवार होकर उक्त मार्ग होते हुए अपनी ससुराल स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपाल खेड़ा मजरे बन्नावा गांव जा रहा था, जैसे ही वह उक्त मार्ग पर स्थित चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास के मुख्य चौराहे के निकट पहुंचा और अपनी बाइक पर ही खड़ा होकर कुछ कार्य करने लगा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार अपना वाहन लेकर मार्ग किनारे स्थित खाई में पहुंच गया और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वही कार सवार खाई में पलटने के बाद अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।