रायबरेली - ऊंचाहार;खरौली तिराहा से जमुनापुर तक सात मीटर चौड़ी होगी सड़क

रायबरेली - ऊंचाहार;खरौली तिराहा से जमुनापुर तक सात मीटर चौड़ी होगी सड़क

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

- निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऊंचाहार , रायबरेली- क्षेत्र के गंगा तटों गोकना और पूरे तीर जो जोड़ने वाले खरौली मार्ग का चौड़ीकरण होगा । सात मीटर चौड़ी और 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क से क्षेत्र के दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे । जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को विधिवत पूजा अर्चना करके मार्ग निर्माण का आरंभ किया ।
         लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है । क्षेत्र के गोकना गंगा घाट और पूरे तीर गंगा घाट को जोड़ने वाले इस मार्ग के बन जाने से स्नानार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी । इसके अलावा फतेहपुर की ओर पूरे तीर गंगा पुल से आने जाने वाले बड़े वाहनों को भीड़भाड़ वाले ऊंचाहार नगर में नहीं आना होगा । यह वहां खरौली तिराहा से जमुनापुर होते हुए कानपुर या लखनऊ के लिए निकल जाएंगे । इसके अलावा क्षेत्र के गंगा कटरी के दर्जनों गांवों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी । गुरुवार को खरौली तिराहा पर जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता ने साथियों के साथ विधिवत पूजा अर्चना करके सड़क निर्माण कार्य का आगाज किया। इस मौके पर राम नरेश यादव , सुनील कुमार , मुकेश कुमार , गुड्डू पांडेय , राम लखन यादव , पूर्व प्रधान दीपक निषाद , राजाराम भारती , राम किशुन , देशराज यादव , राम नारायण , अखिलेश कुमार यादव आदि लोग मौजूद थे ।