रायबरेली - ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई संपन्न

रायबरेली - ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई संपन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां , रायबरेली- कस्बे में स्थित विकासखंड कार्यालय के ब्लॉक सभागार में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख बछरावां अमन सिंह दउवा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउवा के द्वारा बैठक में उपस्थित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए चलाई जा रही हितकारी योजनाओं के विषय में जानकारी ली गई। साथ ही साथ सभी को क्षेत्र के प्रत्येक जन जन तक सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचे, उसके लिए निर्देशित भी किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउवा ने सभी मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं आम जनमानस के लिए चलाई जा रही है, उन सभी योजनाओं की जानकारी आप लोग अपने-अपने गांवों में चौपालो के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं और उन योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दे। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर जनहित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बछरावां शिव बहादुर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष बछरावां अरुण नारायण, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धर्मराज रावत, ग्राम प्रधान दीपक चौधरी, ग्राम प्रधान धनीराम, ग्राम प्रधान नीरज कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कनक यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवध राम, ग्राम विकास अधिकारी आलोक शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी शिखर शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी सुशील यादव सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।