रायबरेली-जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, सुनियोजित रणनीति पर हुआ मंथन

रायबरेली-जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, सुनियोजित रणनीति पर हुआ मंथन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) एवं जिला जनगणना अधिकारी सहदेव मिश्र ने तहसीलदारों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ जनगणना कार्य की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
          जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जाने वाले मकान सूचीकरण एवं जनगणना संबंधी कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनगणना कार्य को निर्धारित समयसीमा में पारदर्शी, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुनियोजित रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।
          बैठक में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती, फील्ड विजिट की कार्ययोजना, विभागीय समन्वय तथा गणना कार्य के दौरान आने वाली संभावित कठिनाइयों के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें तथा जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का आपसी समन्वय से प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
          मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को गंभीरता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर जोर देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
          बैठक का मुख्य उद्देश्य जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा गणना कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करना रहा।
          बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व सभी स्टेट मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।