Raibareli-स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा*

Raibareli-स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

सरेनी-रायबरेली-आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहुरी में रविवार को  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा समूह सखी सरोज यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।गौरतलब है कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा जारी निर्देश के क्रम में संपूर्ण देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।तिरंगा यात्रा सरोज यादव के दरवाजे से शुरू करके लगभग दो किलोमीटर दूरी तय करते हुवे पंचायत भवन पहुरी पहुंचकर समाप्त की गई। यात्रा में शामिल सभी लोगों में महोत्सव के प्रति एक अद्भुत  उत्साह और जागरूकता दिखी!महिलाओं ने इस तिरंगा यात्रा से ग्रामीणांचल के लोगों में भी राष्ट्र को सर्वोपरि बताते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की लोगों से अपील किया।इस अवसर पर शशिमा सिंह (बैंक सखी),ऋचा मिश्रा (बी.सी. सखी),पुष्पा देवी (विद्युत सखी),निर्मला सिंह (महिला मेट), राजवती (आशा बहू),प्रेमा (आंगनबाड़ी),रामकली अमिता धर्मा अंजू रेखा माधुरी सविता कल्याणी संजू मिश्रा सरोज नीलम आशा सरिता राखी माया शोभा साक्षी सुमन कमलेश कुमारी वंदना आरती प्रतिभा कल्पना आदि मौजूद रहीं।