रायबरेली रेलवे विभाग की घोर लापरवाही दे रही है किसी बड़ी दुर्घटना को दावत, वीडियो कैमरे में हुआ कैद

रायबरेली रेलवे विभाग की घोर लापरवाही दे रही है किसी बड़ी दुर्घटना को दावत, वीडियो कैमरे में हुआ कैद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत मौजूद लखनऊ रायबरेली रेलखंड पर आए दिन रेलवे विभाग की घोर लापरवाही का नजारा देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते समय की इस रेल खंड पर कस्बा अंतर्गत आए दिन राहगीर रेलवे ट्रैक पार करते हुए दिखाई देते हैं। विदित हो कि मंगलवार दोपहर कुछ ऐसा ही नजारा उक्त रेलखंड पर कस्बा अंतर्गत देखने को मिला, जहाँ कुछ राहगीर अपने अपने मासूम बच्चों व अपने वाहनों के साथ रेलवे ट्रैक को पार करते हुए दिखाई दिए। जिसका वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। बात की जाए तो पूर्व के दिनों में भी एक निजी विद्यालय के बच्चों के द्वारा ट्रेन आने के दौरान रेलवे ट्रैक को पार किया जा रहा था, जिसका वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन वायरल वीडियो को दरकिनार करते हुए रेलवे विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण राहगीर आये दिन रेलवे ट्रैक को पार करते हुए दिखाई देते हैं, जो कहीं न कहीं रेलवे विभाग की घोर लापरवाही का उदाहरण पेश करते हुए किसी न किसी दिन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि एक बार फिर कैमरे में कैद हुए इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए क्या रेलवे विभाग कोई ठोस कदम उठाता है या फिर वह हाथ पर हाथ धरे किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करेगा, यह एक यह प्रश्न बना हुआ है?