रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के कैप्टल सिनेमा के पास रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजन आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में खाया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

rexpress 