रायबरेली विधानसभा स्तर पर बीजेपी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम हुआ संपन्न
बूथ स्तर का कार्यकर्ता व पदाधिकारी ही संगठन की पहली सीढ़ी: विनोद पटेल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- बुधवार की दोपहर विधानसभा बछरावां 177 का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम कस्बे के लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गीतांजलि मैरिज लॉन के सभागार में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य विनोद पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने शिरकत की। सर्वप्रथम सभी अतिथियों एवं प्रांगण में मौजूद लोगों के द्वारा भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम आरंभ के पश्चात विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गणों के द्वारा मुख्य अतिथियों को बड़ी माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं विजय का संकल्प प्रदान करना है, ताकि देश एवं प्रदेश के लिए निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर डबल इंजन की सरकार मोदी व योगी के नेतृत्व में 2027 में पुनः अपने विकास एवं कानून व्यवस्था के सशक्त संकल्प को लेकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद पटेल ने सभी बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने के विषय पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता व पदाधिकारी ही संगठन की पहली सीढ़ी है। हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी हम प्रदेश स्तर तक मजबूत दिखाई देंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बछरावां मानसिंह पटेल, शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, पहरेमऊ मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह, महाराजगंज मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख बछरावां अमन सिंह दउवा, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ कुंवर हनुमत सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनुज मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष बछरावां शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी पूर्व महामंत्री सरोज गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, मंडल महामंत्री करन सिंह चौहान, मंडल महामंत्री सचिन सोनी, मंडल मंत्री श्रीधर मिश्रा, नगर पंचायत बछरावां के नामित सभासद मनोज मिश्रा, आशुतोष रावत सहित बछरावां मंडल, शिवगढ़ मंडल, महाराजगंज मंडल पहरेमऊ मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र गौतम के द्वारा किया गया।

rexpress 