रायबरेली:शहर के नामी डॉक्टर के घर करोड़ों की चोरी, हीरे-जेवर और लाखों की नकदी गायब
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं सुमित्रा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. अजय श्रीवास्तव के घर में करोड़ों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। डॉ. श्रीवास्तव ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डॉ. अजय श्रीवास्तव का आरोप है कि उनके घर के लॉकर में रखे सोने व हीरे के कीमती आभूषणों के साथ-साथ लाखों रुपये की नकदी भी गायब हो गई है। चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने डॉ. श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी की घटना का सुराग मिल सके।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित सुमित्रा नर्सिंग होम एवं डॉ. अजय श्रीवास्तव के आवास की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। चोरी गए सामान और नकदी के वास्तविक मूल्य का भी आकलन किया जा रहा है।

rexpress 