रायबरेली-प्रधान बेलहनी अखिलेश द्वारा जनगणना कर्मियों को भेंट की गई राहत सामग्री
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
लालगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद बेलहनी में जनगणना कार्य (मकान सूचीकरण और जनसंख्या गणना) में लगे सभी प्रगणको को ग्राम प्रधान अखिलेश यादव द्वारा अत्यधिक गर्मी को देखते हुए ग्राम पंचायत सचिवालय में एक-एक पानी की बोतल,पेन एवं एक-एक डिब्बा एनर्जी ड्रिंक पाउडर (ग्लूकोन-डी) भेंट की। ग्राम प्रधान द्वारा लगातार सभी प्रगणको को स्थानीय सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है जिससे जनगणना कर्मियों को गाँव में सही जानकारी जुटाने और आवासों की पहचान करने में मदद मिल रही है। फलस्वरुप जनगणना कर्मियों द्वारा ग्राम पंचायत में 75 फीसदी से ज्यादा कार्य किया जा चुका है। समस्त कर्मियों ने ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया ।

rexpress 