सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालात गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647
बछरावां रायबरेली-छोटी सी पान मसाले की दुकान चलाने वाले अधेड़ व्यक्ति को सड़क पार करते समय एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी , जिसके चलते व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया , जहाँ डाक्टरों द्वारा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना बुधवार रात 8 बजे के आसपास की है, जब कस्बा अंतर्गत ओम नगर कालोनी निवासी रियाज़ अहमद उम्र 60 वर्ष सय्यद शाह मजार के पास स्थित अपनी दुकान से घर की तरफ जा रहे थे, हाईवे पर डिवाइडर पार करते समय रायबरेली की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी , जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर पड़े , आसपास के दुकानदारों ने बेहोश हालात में पड़े रियाज़ को निजी वाहन द्वारा बछरावां सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डॉ प्रभात मिश्र ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गभीर दशा को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर टू रेफर कर दिया है। इस बाबत कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी ।

rexpress 