रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से नवविवाहिता की मौत

रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से नवविवाहिता की मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़ रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की छत से गिरने से मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना थाना क्षेत्र के बारी खेड़ा मजरे गूढ़ा गाँव की है। ग्रामीणों के मुताबिक बीती बुधवार की रात करीब 2 बजे बारी खेड़ा के रहने वाले अतुल कुमार वर्मा उर्फ राजू वर्मा की पत्नी राखी उम्र 22 वर्ष अज्ञात कारणों से छत से नीचे गिर पड़ी। जिसे परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में इमरजेंसी ड्यूटी में चिकित्साधिकारी डा.अनिल कुमार ने बताया कि रात में बारी खेड़ा से एक महिला को उसके परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे, साथ में आए लोगों ने बताया था कि छत से गिरने से महिला जख्मी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि छत से नीचे गिरने से महिला की मौत हुई है, जिले से शव को पीएम के लिए भेजा गया है, मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। मृतका राखी की शादी मई 2026 में बारी खेड़ा मजरे गूढ़ा के रहने वाले अतुल कुमार वर्मा उर्फ राजू के साथ हुई थी। मृतका का माइका लखनऊ जनपद के नगराम थाना क्षेत्र अन्तर्गत इसरीखेड़ा मजरे अचली खेड़ा बताया जा रहा है।