रायबरेली: दवा व्यवसायियों के दो गुटों में मारपीट, दो नामजद समेत 5-6 अज्ञात पर मुकदमा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली शहर के जिला अस्पताल के पास दवा व्यवसायियों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना दो दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के हाथी पार्क के पास अस्पताल चौराहे पर हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में बाहरी दवा लिखवाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई।
पीड़ित विकास सिंह की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे थे, क्योंकि मारपीट सार्वजनिक स्थान पर हुई थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

rexpress 