रायबरेली-सेंध काटकर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, बरामदे में सोता रहा परिवार

रायबरेली-सेंध काटकर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, बरामदे में सोता रहा परिवार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा मजरे सलेमपुर गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य घर के बरामदे में सो रहे थे और चोर पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर के अंदर घुस गए।
चोरों ने कमरे में रखे बक्से और सूटकेस खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवर तथा करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर बक्सा, सूटकेस और एक टीवी भी साथ ले गए। बाद में घर से करीब 100 मीटर दूर खाली बक्सा, सूटकेस और टीवी पड़े मिले, जबकि जेवर और नकदी गायब थे।
सुबह जब परिवार की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हरचंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।