रायबरेली-बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर एसडीएम कार्यालय के सामने महिला का आमरण अनशन

रायबरेली-बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर एसडीएम कार्यालय के सामने महिला का आमरण अनशन

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

महराजगंज तहसील परिसर में न्याय की मांग को लेकर महिला अनशन पर बैठी

रायबरेली-महराजगंज तहसील परिसर में एक पीड़ित महिला न्याय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गई है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मृत्यु के बाद उसे अपनी सौतेली बेटी द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में उसने कई बार जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी), उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तथा स्थानीय थाने में लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अब तक उसे कोई न्याय नहीं मिला।
पीड़ित महिला, जो महारा गांव की रहने वाली है, का कहना है कि अधिकारियों के लगातार चक्कर लगाने के बावजूद उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण मजबूर होकर उसने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया है।
महिला ने कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा और उसकी शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह अपना अनशन समाप्त नहीं करेगी। उसने प्रशासन से अपनी समस्या का शीघ्र समाधान कर सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है।
फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा बनी हुई है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।