रायबरेली-लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण को लेकर एसपी ने दिए सख्त निर्देश
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महाराजगंज रायबरेली। रविवार की रात महाराजगंज थाना प्रांगण में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार ने जनपद में लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अर्दली रूम कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान थाना महराजगंज, चंदापुर, शिवगढ़, बछरावां और हरचंदपुर के थाना प्रभारियों व विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। समीक्षा में पाया गया कि कई विवेचनाएं लंबे समय से लंबित हैं और उनके निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत लंबित विवेचनाओं के साथ-साथ न्यायालय द्वारा आदेशित विवेचनाएं, गिरफ्तारी हेतु वांछित अभियुक्तों की स्थिति, एनबीडब्ल्यू (NBW) की तामील, लंबित एससीआर, माल निस्तारण, जनशिकायतों समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों से पूर्व लंबित विवेचनाओं की अद्यतन स्थिति तैयार रखें और समीक्षा बैठकों में आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। रायबरेली पुलिस द्वारा इस अभियान के माध्यम से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

rexpress 