रायबरेली-एटीएम से पैसा निकालने आए युवक की बस स्टॉप से मोटरसाइकिल चोरी

रायबरेली-एटीएम से पैसा निकालने आए युवक की बस स्टॉप से मोटरसाइकिल चोरी

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो0न0:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के एक गांव से बछरावां एटीएम पैसा निकालने आए युवक की बस स्टॉप पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की सूचना थाने पर दी है। क्षेत्र के गणेशपुर तद्दीपुर मजरे कसरावां गांव के रहने वाले उमेश पुत्र छेदा लाल रविवार की दोपहर 1:54 पर अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी 33 सीसी 9257 से बस स्टॉप स्थित एटीएम से पैसा निकालने आए थे। जब वह उक्त एटीएम गए तो वहां पर पैसा नहीं निकला। इसके बाद वह डिग्री कॉलेज मार्केट में बने एटीएम पर गए और वहां पर पैसा निकालकर वापस वह लगभग आधे घंटे बाद 2:30 बजे के करीब फिर बस स्टॉप पहुंचे, तो वहां पर उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। इसकी सूचना उन्होंने 112 पुलिस को दी साथ ही परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी मोटरसाइकिल चोरी की बात बताई। काफी देर तक पुलिस हाथ हवा में हाथ पैर मारती रही परंतु कहीं भी मोटरसाइकिल का सुराग नहीं लगा। पीडित उमेश कुमार ने थाने पर मोटरसाइकिल की सूचना दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच की जा रही है,  रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।