रायबरेली: सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट का मामला, पूर्व विधायक अशोक सिंह ने एसपी से की शिकायत

रायबरेली: सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट का मामला, पूर्व विधायक अशोक सिंह ने एसपी से की शिकायत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सामाजिक वैमनस्यता फैलाने का आरोप, बहन-बेटियों पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर जताई नाराजगी

रायबरेली- सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट और बहन-बेटियों के खिलाफ की जा रही कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से सामाजिक वैमनस्यता फैलाने और समाज का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।
सरेनी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रह चुके अशोक सिंह ने एसपी के समक्ष सोशल मीडिया पर की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि फर्जी आईडी बनाकर समाज में वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। बहन-बेटियों के खिलाफ अमर्यादित और अभद्र टिप्पणियां करना बेहद आपत्तिजनक है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल खराब करने की नीयत से भी सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फर्जी फेसबुक आईडी की जांच कर संबंधित व्यक्तियों की पहचान करने तथा मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।
अशोक सिंह ने सोशल मीडिया पर मर्यादा बनाए रखने और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अब पुलिस की जांच और कार्रवाई पर नजर रहेगी।