रायबरेली: नाली विवाद में दबंगों पर हमला करने का आरोप, फावड़े से किया वार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

रायबरेली: नाली विवाद में दबंगों पर हमला करने का आरोप, फावड़े से किया वार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

 

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे लाल साहब मजरे कुड़वाल गांव में नाली के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
पीड़ित का आरोप है कि गांव के पांच लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया और फावड़े से वार कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय स्तर पर संतोषजनक कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए घायल और उसके परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गयीं है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।