रायबरेली: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सलोन पुलिस ने भेजा जेल

रायबरेली: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सलोन पुलिस ने भेजा जेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

 

रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ जनपद का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सलोन कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता से जुड़े मामले में साक्ष्य संकलित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सलोन कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।