रायबरेली में अवैध शस्त्र और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

रायबरेली में अवैध शस्त्र और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिलएरिया थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिलएरिया थाना पुलिस ने रोहित नामक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध शस्त्र तथा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची, जहां उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।