रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 72 घंटे में चोरी का खुलासा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 72 घंटे में चोरी का खुलासा
रायबरेली-भदोखर थाना क्षेत्र की मुंसीगंज चौकी पुलिस को ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। चौकी प्रभारी अनुज तोमर ने महज 72 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र स्थित नयन ज्वेलरी की दुकान से एक महिला द्वारा जेवरात चोरी किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला मूल रूप से चित्रकूट जनपद की रहने वाली है। उसके कब्जे से चोरी किए गए कान के झुमके, गले का लॉकेट सहित अन्य आभूषण बरामद किए गए हैं।
मुंसीगंज चौकी प्रभारी अनुज तोमर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। भदोखर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

rexpress 