रायबरेली महायोजना-2031 एन०आई०सी० की वेबसाइट पर अपलोड

रायबरेली महायोजना-2031 एन०आई०सी० की वेबसाइट पर अपलोड

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


रायबरेली- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसामान्य की सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायबरेली महायोजना-2031 को रायबरेली एन०आई०सी० की वेबसाइट https://raebareli.nic.in/ पर अपलोड कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि आमजन, संबंधित विभागों, संस्थाओं एवं हितधारकों द्वारा महायोजना का अवलोकन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इससे नगर के सुनियोजित विकास, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार तथा भविष्य की विकास योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि महायोजना-2031 जनहित एवं शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इसके माध्यम से आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि का नियोजित विकास सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि वे एनआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध महायोजना का अवलोकन करें तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।