तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम व छोटा हाथी की हुई टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली- डीसीएम व छोटा हाथी डाला की टक्कर में छोटा हाथी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विदित हो कि बीते शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के बछरावां मौरावां मार्ग पर विशुनपुर के निकट यह का हादसा बताया जा रहा है। जिसमे छोटा हाथी चालक कन्हैयालाल पुत्र रोशन लाल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम टांडा मजरे शेखपुर समोधा घायल हुआ है, जो बछरावां से अपने गांव की ओर छोटा हाथी डाला लेकर जा रहा था। तभी बछरावां की ओर जा रहे एक डीसीएम के द्वारा बगल से कट मार देने के चलते छोटा हाथी डाला अनियंत्रित होकर बगल स्थित खाई में चला गया। छोटा हाथी चालक कन्हैयालाल वाहन के नीचे दबकर चीख पुकार करने लगा। वहीं आसपास मौजूद राहगीरों एवं ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक मौके से मय वाहन समेत फरार हो गया। वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में कन्हैयालाल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायल अवस्था में उसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया, परंतु स्थिति गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

rexpress 