रायबरेली: बारिश में धंसी जमीन, खेत में निकली रहस्यमयी सुरंग, जांच में जुटा प्रशासन

रायबरेली: बारिश में धंसी जमीन, खेत में निकली रहस्यमयी सुरंग, जांच में जुटा प्रशासन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ओई गांव में लगातार हुई बारिश के बाद एक खेत की जमीन धंसने से रहस्यमयी सुरंग का मुहाना दिखाई देने लगा। सुरंग की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। यह स्थान पहले से ही अपने ऐतिहासिक और प्राचीन टीले के लिए जाना जाता है, जिससे इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
ग्रामीणों का दावा है कि सुरंग के भीतर प्राचीन ईंटों से बनी दीवारें दिखाई दे रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी प्राचीन संरचना का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से सुरंग के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों की निगरानी में खुदाई भी कराई जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह प्राकृतिक धंसाव है या वास्तव में कोई प्राचीन संरचना अथवा सुरंग मौजूद है।
फिलहाल यह रहस्यमयी सुरंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।