रायबरेली: दबंगों पर पुरानी बाउंड्री दीवार गिराने का आरोप, वीडियो वायरल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पुरानी बाउंड्री दीवार गिराने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने गांव के कुछ लोगों पर दबंगई करते हुए उसकी बाउंड्री दीवार गिराने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
महिला का आरोप है कि आरोपित लोग जबरन उसकी बाउंड्री दीवार गिराने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट करने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कह रही है।

rexpress 