ऑटो व बाइक की टक्कर में ऑटो पलटा, पांच घायल, दो गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां राजामऊ मार्ग पर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के निकट ऑटो व बाइक की टक्कर में ऑटो पलट गया, जिसमें बाइक सवार समेत पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल बाइक सवार रोहित पुत्र लाला निवासी करदहा अपनी बाइक पर सवार होकर उक्त मार्ग होते हुए कही जा रहा था, तभी उक्त घटनास्थल के निकट उसकी बाइक व ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो में सवार रामश्री पत्नी श्यामू साहू उम्र 45 वर्ष, श्यामू साहू पुत्र बैजनाथ साहू निवासीगण कटरा एवं संजना पत्नी बिंदराज उम्र 26 वर्ष व अल्का पत्नी राजू उम्र 25 वर्ष निवासीगण रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात श्यामू साहू एवं अल्का की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ कर दिया गया है।

rexpress 