रायबरेली-नवागंतुक एसडीएम प्रीति सिंह का व्यापार मंडल ने किया स्वागत, सड़क व जाम की समस्या उठाई

रायबरेली-नवागंतुक एसडीएम प्रीति सिंह का व्यापार मंडल ने किया स्वागत, सड़क व जाम की समस्या उठाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-डलमऊ तहसील में नवागंतुक उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर व्यापारियों ने क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से भी एसडीएम को अवगत कराया।
व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने बताया कि डलमऊ से फतेहपुर को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की।
इसके अलावा व्यापारियों ने मुराई बाग कस्बे में डंपरों के अत्यधिक आवागमन से लगने वाले भीषण जाम की समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि भारी वाहनों के कारण पूरे कस्बे में अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है और आम नागरिकों को भी घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।
नवागंतुक एसडीएम प्रीति सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे।