बड़ी खबर रायबरेली में स्कूली बस और मैजिक की भिड़ंत, कई बच्चे घायल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-विकासखंड भदोखर के बेला भेला क्षेत्र में सोमवार को स्कूली वाहनों के बीच हुई टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। सत्यनारायणी स्कूल की बस और लियो कान्वेंट स्कूल की मैजिक वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए, जबकि मैजिक वाहन का चालक भी चोटिल हो गया।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेला भेला पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही भदोखर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल सभी घायल बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

rexpress 